आज गुजरात से आये यमुना किनारे बैठने वाले सत्य की जगह झूठ और अहिंसा की जगह हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं - अखिलेश यादव


लखनऊ | समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि, महाराजा सोहेलदेव राजभर की जयंती और बसंत पंचमी तथा सरस्वती पूजा के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गांधीजी और राजा सोहेल देव राजभर के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की सभी को बधाई दी।
श्री यादव ने गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता गांधीजी ने दुनिया को सत्य-अहिंसा का संदेश दिया और भारत की आजादी के संघर्ष का नेतृत्व किया। उनके सत्याग्रह आंदोलन में लाखों लोग जुड़े। उन्होंने देश समाज के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। उन्होंने कहा गांधी जी गुजरात में पैदा हुए एक लाठी और एक कपड़े में समाज और देश की लड़ाई लड़ी और पूरे देश को जगा दिया। उन्होंने यमुना के किनारे अंतिम सांस ली।
श्री यादव ने कहा कि आज गुजरात से आये यमुना किनारे बैठने वाले सत्य की जगह झूठ और अहिंसा की जगह हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं। भाजपा ने गांधी जी के रास्ते को देखिए किधर मोड़ दिया? उनके दिखाए रास्ते पर चलने और उनके सपनों को पूरा करने का हमें संकल्प लेना है। डाॅ0 राममनोहर लोहिया गांधी जी के रास्ते पर चले। समाजवादी भी उनके रास्ते पर चलते रहेंगे। अगले 100 वर्षों तक महात्मा गांधी के रास्ते से भारत को कोई डिगा नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो रास्ता अपनाया है, उससे देश को बचाना है। इसलिए हमें मिलकर एकजुटता से काम करना होगा।
श्री यादव ने महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1011वीं जयंती पर अपने सम्बोधन में कहा कि उनकी वीरता की तमाम गाथाएं हैं। उन्होने अन्याय का विरोध किया तथा समाज के सद्भाव का संदेश दिया। बसंत पंचमी के साथ मौसम में बदलाव आता है। पूरे देश में इस दिन सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। उन्होंने कहा मौसम में बदलाव के साथ हमें अपने अंदर भी बदलाव लाना होगा, जिससे राजनीतिक बदलाव हो सके।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें