बसपा और जनता दल(यू) के बागियों ने थामा कांग्रेस का हाथ


लखनऊ । बसपा और जनता दल(यू) के बागियों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की | सदस्यता ग्रहण करने वालों में जनपद बलिया के बसपा मण्डल प्रभारी एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी रहे मनोज कुमार के नेतृत्व में विभिन्न जनपदों के सैंकड़ों लोगों ने बसपा छोड़कर एवं कई जनपदों के तमाम लोगों ने जनता दल(यू) छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि मनोज कुमार के नेतृत्व में बसपा छोड़कर लाल बहादुर एवं  अनिल कुमार जनपद मऊ,दिनेश कुमार लखीमपुरखीरी, अरूण वर्मा सीतापुर, हर्ष, समीर अहमद, अभिषेक, सुमित एवं प्रमोद सोनकर लखनऊ, गोविन्द कुमार गौड़ बलिया, अविनाश गौतम एवं राजकुमार जनपद बाराबंकी, ज्ञानेश सिंह हरदोई, विक्रान्त सिंह सीतापुर, अजीत सिंह जनपद कुशीनगर सहित तमाम लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।



श्री श्रीवास्तव ने बताया कि इसी क्रम में जनता दल(यू) छोड़कर जनपद लखनऊ के कीर्ति द्विवेदी, सलमान गाजी, जनपद सुलतानपुर के नकी जाफर एडवोकेट, शमीम अहमद खान, जनपद अम्बेडकरनगर के अजय कुमार गौड़, रघुनाथ पटेल एवं जुबेर अहमद आदि तमाम लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोगों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस संगठन को काफी मजबूती मिलेगी।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें