भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य नामांकन


लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के क्रम में पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय परिषद के लिए सदस्यों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई। केन्द्रीय सह चुनाव पर्यवेक्षक मंगल पाण्डेय के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष के लिए स्वतंत्र देव सिंह ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टण्डन गोपाल जी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, सह चुनाव अधिकारी त्रयबंक त्रिपाठी व वाईपी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोविन्द नारायण शुक्ला, विद्यासागर सोनकर, मंत्री गण डा0 महेन्द्र सिंह, ब्रजेश पाठक, भूपेन्द्र चैधरी, सुरेश राणा सहित कई अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर संगठन चुनाव के लिए आज हुई निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए केन्द्रीय सह चुनाव पर्यवेक्षक मंगल पाण्डेय ने बताया कि आज पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव हेतु नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो संगठन चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अनुसरण करती है। उन्होंने कहा कि संगठन की चुनाव में हम बूथ इकाई से लेकर केन्द्र तक अपनी संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया में पारदर्शिता का पालन करते है। प्रत्येक तीन वर्ष में संगठनात्मक निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण करते है। उन्होंने बताया इस बार उत्तर प्रदेश में भी कुल 98 जिला संगठनों में 87 संगठनात्मक इकाईयों की चुनाव प्रक्रिया अब तक पूर्ण हो चुकी है। इसी क्रम में आज प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन की प्रक्रिया भी पूर्ण हुई है। साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के लिए भी नामांकन दाखिल किये गये है। उन्होंने बताया कि दोपहर 02 बजे से सायं 04 तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित समय में सिर्फ एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है, जो कि पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का है।
 श्री पाण्डेय ने बताया कि कल 17 जनवरी को सुबह 11 बजे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव पर्यवेक्षक भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जायेगी। उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा भी कल की जायेगी।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें