भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामना

लखनऊ | देश 26 जनवरी 2020 को अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को सुख, समृद्धि और शांति के लिए शुभकामनायें प्रेषित की है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बधाई संदेश में कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। संविधान लागू होने के बाद हमारा देश भारत एक गणतंत्र राष्ट्र बना था। आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भय, भूख, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, गरीबी से लड़ते हुए एक नये भारत के निर्माण में सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के मूल मंत्र को धारण कर भारतीय गणतंत्र को मजबूत करने में लगे हुए है।
प्रदेश मीडिया सह प्रभारी आलोक अवस्थी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 11.30 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर झण्डारोहण होगा। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जेपीएस राठौर झण्डा रोहण करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें