हिंदू युवा वाहिनी (भारतीय) के अध्यक्ष सुनील सिंह ने सपा की सदस्यता ग्रहण की


लखनऊ | सपा कार्यालय लखनऊ में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान कभी योगी आदित्यनाथ का खास कहे जाने वाले सुनील सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की | इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला | उन्होंने कहा बीजेपी ने नवजवानों को धोखा दिया है | यूपी के सीएम की हत्यारी सरकार है | किसानों नवजवानों कर्मचारियो के सपनो का इस सरकार ने कत्ल किया है | इस सरकार को उखाड़ने में जो कुछ करना पड़ेगा हम करेंगे | नवजवानों को केसरिया झंडा दिखा कर बरगला लिया गया था | रामायण काल मे भी भगवा पहन कर सीता का हरण किया था | उसी भगवे ने एक बार फिर छलने का काम किया है | 



इसी कार्यक्रम में सीएल वर्मा पूर्व बीएसपी लोकसभा प्रत्याशी मोहनलालगंज, दीपन विन्द बीजेपी छोड़कर,रघुनाथ संखवार पूर्व मंत्री बसपा,गंगाराम पाल बीएसपी,सुरेश रावत बसपा को छोड़कर सपा में शामिल हुए | 


कार्यक्रम की ख़ास बात यह रही कि अरसे बाद पिता मुलायम सिंह यादव और पुत्र अखिलेश यादव एक मंच पर नज़र आये | 


 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें