मोदी हर निर्णय राष्ट्रहित में दलितों, शोषितों, वंचितों के हित में लेते हैं - स्वतंत्र देव सिंह


लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आजमगढ़ में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में आयोजित जनजागरण अभियान को गति दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जन-जन की दहलीज पर पहुंचकर सीएए के समर्थन में जन-जागरण करते हुए जनसहमति प्राप्त करेंगा। पार्टी 01 फरवरी से 10 फरवरी तक एक बार फिर सीएए के समर्थन में जन-जागरण अभियान के तहत गांव, शहर, गली, मोहल्लों तक पहुंचेगी।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर विपक्षी दलों द्वारा देश में भ्रम फैलाया जा रहा है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में अमानवीय यातनाएं झेलकर धार्मिक रूप से प्रताड़ित जो हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी व ईसाई धर्म के लोग 31 दिसम्बर 2014 से पहले भारत में प्रवेश कर चुके हैं और भारत की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे थे, नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 से उनके जीवन में भी खुशियां लाने का काम हुआ है। कांग्रेस, सपा, बसपा जैसे दल झूठ के आधार पर ही खड़े हैं। वह देश की जनता को गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटी सेकते है।
श्री सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद से राष्ट्रहित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। मोदी हर निर्णय राष्ट्रहित में दलितों, शोषितों, वंचितों के हित में लेते हैं। उन्होंने कहा कि जब देशहित में निर्णय होता है तो कांग्रेस, सपा, बसपा जैसे विरोधी दलों को बैचेनी होने लगती है। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल फंडिंग के करके देश में सीएए को लेकर भ्रम और झूठ फैला रहें हैं। जबकि सीएए नागरिकता देने का कानून है, देश के किसी भी नागरिक की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान सीएए में नहीं है। विपक्ष झूठ, भ्रम और फरेब फैला रहा है। हम सच जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है। हम एक बार फिर घर-घर जाकर 01 फरवरी से 10 फरवरी तक लोगों को सीएए के बारे में जागरूक करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को 1 फरवरी से 10 फरवरी के बीच 100 घरों में जाकर नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करने का कार्य करना है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें