मुख्यमंत्री ने 71वें गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

                                 


लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों तथा देशभक्तों को नमन किया। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण करने का दिन है। साथ ही, यह दिवस हम सभी को अपने संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है। यह पर्व आत्मचिन्तन तथा महान देशभक्तों के सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए एक भारत-श्रेष्ठ भारत के प्रति संकल्पबद्ध होने का अवसर है।
इस मौके पर शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें