समाजवादी पार्टी अन्याय के विरोध में और पीड़ितों के साथ खड़ी है - अखिलेश यादव


लखनऊ | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर पहुंचकर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुई हिंसा के दौरान पुलिस की गोली से मारे गए मुंशीपुरवा के मो0 सैफ, मो0 आफताब और बेगमपुरवा के मो0 रईस के परिजनों से भेंट की। मृतक आश्रितों को सांत्वना दी और मो0 सैफ के पिता मो0 तकी, मो0 आफताब की माता नजमा बानो तथा मो0 रईस के पिता शरीफ को 5-5 लाख रूपए के चेक देकर आर्थिक सहायता दी। अखिलेश यादव ने इसके पूर्व लखनऊ में मृतक वकील अहमद के परिजनों से भेंट कर उन्हें 5 लाख रूपए का चेक दिया था।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अन्याय के विरोध में और पीड़ितों के साथ खड़ी है। इसलिए समाजवादी पार्टी की ओर से पुलिस की गोली से मृतकों के सभी पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रूपए की मदद दी जा रही है।
श्री यादव ने कहा कि 19 दिसम्बर 2019 की घटना में कानपुर में पुलिस की गोली से 3 नौजवानों की जाने गई हैं। यह प्रशासन की बड़ी लापरवाही है। समाजवादी पार्टी इसे दुःखद और अमानवीय मानती है। समाजवादी पार्टी संवेदनशील राजनीतिक दल है। सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान माननीय न्यायाधीश से इनकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन करने वालों पर भाजपा सरकार के इशारे पर हमला किया गया था। यह सरकार की नाकामी दर्शा रही है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून लाकर देश को बांटने का काम किया है। भाजपा धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांट रही है। 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें