सत्ता के अहंकार में डूबे हैं देश के गृह मंत्री - अजय कुमार लल्लू


लखनऊ । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश सरकार एक तरफ जहां लखनऊ के घण्टाघर पर शांतिपूर्ण ढंग से महिलाओं द्वारा किये जा रहे असंवैधानिक सीएए-एनआरसी के विरोध को गैर कानूनी बताते हुए विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है। हालात इस तरह के हैं कि लखनऊ में प्रदर्शन रोकने के लिए भाजपा पुलिस के दम पर शौचालय तक बंद करवा रही है। इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री लल्लू ने सवाल करते हुए कहा कि जब लखनऊ में शातिपूर्ण तरीके से लोग अपना विरोध करते हैं तो योगी आदित्यनाथ की पुलिस धारा 144 का हवाला देती है। आज अमित शाह के खिलाफ उत्तर प्रदेश की पुलिस किस थाने में मुकदमा करेगी यह सूबे की जनता जानना चाहती है। क्या कानून सिर्फ आम जनता के लिए है? क्या देश के गृहमंत्री कानून के दायरे में नहीं आते हैं?
श्री लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह मानना है कि सीएए जैसा कानून भारत के संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ है। यह भारत के संविधान की संघी विधान में तब्दील करने की साजिश है। कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर भारत के संविधान की आत्मा को मरने नहीं देगी। उन्होने कहा कि यह नागपुरिया एजेंडा है साझी शहादत और साझी विरासत वाली हमारी संस्कृति और पंथ निरपेक्ष संविधान के खिलाफ इस कानून को देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।
उन्होने कहा कि अमित शाह को पता होना चाहिए कि देश कभी अहंकार की भाषा से नहीं चला है और न ही चलेगा। हमारी संस्कृति सबकी आवाज को सुनने और बोलने वाली है। तानाशाही भाषा का जवाब जनता सड़कों से दे रही है लेकिन अहंकारी सरकार को न दिखाई दे रहा है और न ही सुनाई पड़ रहा है। देश की जनता संविधान की आत्मा बचाने के लिए सड़कों पर है।  


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें