शैक्षिक एवं सामाजिक मनीषी डाँ. इन्द्रदेव की प्रतिमा का अनावरण 1 फरवरी को


भुड़कुड़ा । श्री महन्थ रामाश्रय दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय भुड़कुड़ा के संस्थापक प्राचार्य, डॉ इंद्रदेव की महाविद्यालय परिसर में प्रतिमा का अनावरण उनके जयंती के अवसर पर 1 फरवरी को किया जाएगा। इस आशय की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि कृतज्ञ महाविद्यालय प्रत्येक वर्ष अपने संथापक प्राचार्य के जन्म दिन को समारोह पूर्वक आयोजित करता है। इस वर्ष अन्य कार्यक्रमों के अलावा जनसहयोग से स्थापित प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। 


प्रतिमा का अनावरण जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति , प्रख्यात शिक्षाविद प्रो हरिकेश सिंह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर प्राचार्य की स्मृतियों को पुनर्नवा करने का भी कार्यक्रम सम्पन्न होगा जिसकी अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश ओमप्रकाश सिंह करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमवती नंदन बहुगुणा और नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो लल्लन सिंह, कोलकाता के उद्योगपति जयप्रकाश सिंह , शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह , पी जी कॉलेज ग़ाज़ीपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ अशोक सिंह प्राचार्य की जीवन की स्मृति रेखाओ को पुनर्जीवित करेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार, द्वारा  अविभावकों तथा क्षेत्रीय जनता , बुद्धिजीवी एवं पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें