"स्पूतनिक" के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शुक्ला नहीं रहे


लखनऊ। राजधानी लखनऊ एवं इंदौर से प्रकाशित साप्ताहिक "स्पूतनिक" के वरिष्ठ संवाददाता/राज्य मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त पत्रकार अरविंद शुक्ला का सुबह 4 बजे रायपुर (छत्तीसगढ़) में  निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर लखनऊ में होगा।
हजरतगंज नरही स्थित सहाय सिंह बालिका इंटर कालेज के मैनेजर एवं उपजा की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष रहे पत्रकार अरविंद शुक्ला अपने साले की बेटी की शादी में पत्नी डाॅ. गीता ("स्पूतनिक" लखनऊ संस्करण की संपादक) एवं बेटी बर्तिका के साथ रायपुर गए थे, जहां देर रात तबियत बिगड़ने पर उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्डियक अटैक पड़ने पर सुबह 4 बजे उनका निधन हो गया।
अरविंद शुक्ला का शव हवाई जहाज से आज रात सप्रू मार्ग स्थित शुक्ला पैलेस लाया जाएगा। शुक्ला पैलेस से उनकी शव यात्रा कल दोपहर भैंसाकुंड शमशान घाट जाएगी जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें