वर्तमान समय में कर्पूरी ठाकुर जेसे समाजसेवियों की समाज को है आवश्यकता - डाॅ0 मसूद अहमद


लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कर्पूरी ठाकुर जेसे समाजसेवियों की आवश्यकता है ताकि समाज को सही दिशा मिल सके।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर किसान मसीहा चै0 चरण सिंह के सच्चे अनुयायियों में से एक थे। जिन्होंने समाज के पिछडे वर्ग को सम्मानजनक जीवन जीने की प्रेरणा दी।
माल्यार्पण कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ला, वसीम हैदर, मनोज सिंह चैहान, बी0एल0 प्रेमी, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, अनीता यादव, युवा रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सक्सेना, जिलाध्यक्ष बेला प्रताप राजवंशी, रामदीन भारती, इकराम सिंह, अनिल पटेल, अभिषेक बाजपेई, शशांक श्रीवास्तव, शैलेन्द्र शर्मा, प्रमोद शुक्ला, शहजाद, सूरज, विशाल आदि रालोद नेता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने सभी उपस्थित लोगो को भारतीय संविधान की उद्देशिका का पाठ कराया जिसमें भारत की एकता और अखण्डता के साथ - साथ सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्नता का स्पष्ट वर्णन है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें