योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने से पहले उनके संरक्षण वाली हिंदू युवा वाहिनी के सिपहसालार रहे सुनील सिंह सपा में शामिल होंगे


लखनऊ | योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने से पहले उनके संरक्षण वाली हिंदू युवा वाहिनी के सिपहसालार रहे सुनील सिंह सपा में शामिल होंगे | अखिलेश यादव की मौजूदगी में वह अपने समर्थकों के साथ सपा का हिस्सा बनेंगे | सुनील सिंह 2002 में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष बने थे | सुनील ने 2017 के विधानसभा चुनाव के पहले बगावत कर दी थी | योगी के मना करने के बाद भी भाजपा के खिलाफ प्रत्याशियों की घोषणा की थी | वाहिनी से निकाले जाने के बाद 2018 में हिंदू युवा वाहिनी (भारत) नाम से संगठन बनाया था | गोरखपुर में थाने में तोड़-फोड़ सहित अन्य मामलों में सुनील को 2018 में जेल भेजा गया और एनएसए भी लगा | 2019 के लोकसभा चुनाव में गोरखपुर से पर्चा भरा लेकिन उसे खारिज कर दिया गया था | 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें