गंगा-यमुना साफ करने के लिए पहले नीयत साफ करे सरकार - अखिलेश यादव


लखनऊ | समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस-वार्ता कर सरकार पर हमला बोला | श्री यादव ने कहा कि सरकार का चौथा बजट अन्तिम बजट माना जाता है | उत्तर प्रदेश की जो छवि पहले थी उसे इस सरकार ने बदला है आज उत्तर प्रदेश गोली और बोली से जाना जा रहा है| माँ गंगा की जितनी सफाई हुई है वो दिखाई पड़ रही है बजट मे आज सबसे पहले लिखा है कि यहाँ गंगा यमुना है लेकिन दोनो का हाल बुरा है | किसानो की आय कई बार दुगुना करने की बात कही लेकिन अभी तक 1 गुना भी नही हुआ | इस सरकार ने किसी के लिये कुछ भी नही किया,सरकार ने सभी को सिर्फ धोखा दिया है | नौजवानो को नौकरी नही, शिक्षा विभाग मे 2 लाख भर्ती होनी चाहिये थी लेकिन नही हुई भर्ती | सरकार को आज अपना काम बताना चाहिये था लेकिन वो नही बताया | पिछ्ले बजट मे जो कहा गया था वो अभी तक नही हुआ | सरकार 22 करोड़ पेड़ कहा लगे है , स्मार्ट सिटी कहा बने ये बताये , मुख्यमंत्री स्मार्ट समझ कर सेल्फी भी ले ली | यूपी मे सैनिक स्कूल , किसानो को बीज से लेकर कुछ भी नही किया सरकार ने | किसानो के साथ छल किया उनका कर्ज माफ नही किया,किसानो को आत्म हत्या करने के लिये मजबूर किया है | 


उन्होंने आगे कहा कि यूपी पहले एक्सप्रेस वे के नाते जाना जाता था , मेट्रो के लिए जाना जाता था लेकिन भाजपा सरकार ने परसेप्शन बदल दिया है | प्रदर्शनकारियों को लाठी गोली मिल रही है,किसान बदहाल परेशान हैं, गंगा यमुना साफ करने के लिए पहले नीयत साफ करें सरकार |


 


 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें