गोमती तट पर सेना का शौर्य व पराक्रम देखते ही बनता है


लखनऊ | 5 फरवरी से शुरू हो रहे डिफेन्स एक्सपो की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है | गोमती तट पर सेना का शौर्य व पराक्रम देखते ही बनता है |



गोमती तट पर तट रक्षक सेना दल का रिहर्सल चल रहा है जिसमे सेना ने एक से बढ़कर एक करतब दिखा करा वहाँ पर मौजूद जनसमूहों का मन मोह लिया | लखनऊ वालों ने सेना का इस तरह का करतब पहले कभी नहीं देखा था |



दर्शकों के लिए सेल्फी पॉइंट बनाये गए हैं जिसमे बी एम पी 2 के (मेड इन रसिया) जिसे आई सी बी के नाम से जाना जाता है उसे भी सेल्फी पॉइंट में लगाया गया है जिसकी मारक क्षमता दिन या रात दोनों में ही 4 किलोमीटर की है |



यह जंगी तोप अपने साथ 10 लोगो को लेकर जमीन और पानी दोनों में ही चल सकता है | इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक बार ईंधन भरने के बाद लगातार 20 घंटे या 135 किलोमीटर चल सकता है | वहां मौजूद बच्चों व बुजुर्गों ने बी एम पी 2 के साथ खूब सेल्फी लिया | 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें