'कैलाश मानसरोवर भवन' का निर्माण कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर


उ. प्र. सरकार धर्मार्थ कार्य मंत्रालय द्वारा कैलाश मानसरोवर यात्रियों एवं चार धाम यात्रियों की सुविधा हेतु गाजियाबाद में 108 करोड़ की लागत से 'कैलाश मानसरोवर भवन' का निर्माण कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर है | इस सन्दर्भ में संस्कृति,पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकण्ठ तिवारी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार हिन्दू धर्म एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है इसलिए बेहद धार्मिक महत्व की इस यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए इस भवन का निर्माण कराया जा रहा है | उन्होंने यह भी बताया है कि इसका निर्माण बेहतर से बेहतर हो इसलिए राजकीय निर्माण निगम को जिम्मेदारी दी गयी है | अभी तक तीन चौथाई से ज्यादा कार्य सम्पन्न हो चुका है, और इसके निर्माण में 108 करोड़ रूपये खर्च होने की सम्भावना है | उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि अतिशीघ्र यह भवन जनसेवा के लिए लोकार्पित हो जायेगा और धार्मिक यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी | 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें