किसी औद्योगिक संस्थान को अपने आपको साबित करना है तो उसके लिए भी यहां अच्छे अवसर - मुख्यमंत्री


लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेश की अपार संभावनाओं को आगे बढ़ाने का एक अवसर प्रदान करता है। यहां उद्योगपति, निवेश की संभावनाओं में उत्तर प्रदेश के विकास, भारत को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने और अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं। हमारी पॉलिसी दूसरे राज्यों से काफी अच्छी है और यह आपको यहां निवेश के लिए आकर्षित करेगी।
डिफेंस एक्सपो 2020 में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपीडा और फिक्की द्वारा आयोजित सेमिनार को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अंदर बन रहे ईस्टर्न और वेस्टर्न गलियारे उत्तर प्रदेश से होकर जा रहे हैं। दोनों का जंक्शन भी उत्तर प्रदेश के बुराड़ी में है। यहां निवेश करने वाले निवेशकों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम लोग 17 शहर ' स्मार्ट एंड सेफ सिटी' के रुप में विकसित करेंगे। जिनके अंदर इंटीग्रेटड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किए जाएंगे और यहां पर निवेश की अपार संभावनाएं होंगी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी औद्योगिक संस्थान को अपने आपको साबित करना है तो उसके लिए भी यहां अच्छे अवसर हैं। राष्ट्रीय राजधानी से सीधा जुड़ाव होने के कारण उत्तर प्रदेश की रोड कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है और दुनिया से जुड़ाव के लिए एयर कनेक्टिविटी भी बहुत अच्छी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं का विकास तेजी से कर रही है। बड़े पैमाने पर एक्सप्रेसवेज़ की स्थापना की जा रही है। वर्तमान में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का कार्य प्रगति पर है और इसे जनता के लिए वर्ष 2020 के अन्त तक खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे पर भी निर्माण कार्य इसी महीने से शुरु कर दिया जाएगा। इसके अलावा, मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए सर्वे का कार्य पूरा किया जा चुका है। इस वर्ष के अंत तक इसका निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।  


यूपी के सीएम एक सक्षम कैप्टन के रुप में कार्य कर रहे हैं : राजनाथ सिंह



वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने पूरा करने में उत्तर प्रदेश अहम भूमिका निभाएगा। उत्तर प्रदेश लगातार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूपी में रेल, एयर और रोड की बेहतर कनेक्टिविटी और क्लीयरेंस का सिंगल विंडो सिस्टम बेहतर कार्य कर रहा है। यूपी के सीएम सक्षम कैप्टन के रूप में कार्य कर रहे हैं, इसलिए यूपी में अब निवेशकों को कोई परेशानी नहीं होगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत के रूप में 2023 तक स्थापित होगा और यूपी का इसमें अहम योगदान होगा।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें