महापौर ने महाशिवरात्रि की तैयारियों का लिया जायजा


लखनऊ। भगवान भोले नाथ के भक्तों के लिए सबसे महत्वपूर्ण पर्व महाशिवरात्रि में अब चंद दिन ही शेष हैं। इस बार 21 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन आधी रात से ही शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर एवं कई अन्य तमाम तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं। राजधानी लखनऊ में भी महाशिवरात्रि पर मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ती है। इसी की मद्देनजर महापौर संयुक्ता भाटिया ने सोमवार को शहर के विभिन्न शिव मंदिरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महापौर ने मंदिरों में आने वाले भक्तों के सुगम आवागमन के लिए उचित इंतजाम के निर्देश दिए।


साथ ही मंदिरों के आस-पास साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल एवं जल निकासी की उचित व्यवस्था के लिए नगर आयुक्त को निर्देश दिए। महापौर संयुक्ता भाटिया ने मनकामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना का महादेव का आर्शीवाद लिया। साथ ही मंदिर की महंत दिव्यागिरी के साथ महाशिवरात्रि की व्यवस्था पर चर्चा भी की। इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे | 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें