समाजवादी पार्टी शीघ्र ही धरना प्रदर्शन के अलावा साइकिल यात्राएं शुरू करेगी - अखिलेश यादव


लखनऊ | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन संवाद एवं सघन जनसम्पर्क अभियान में तेजी लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। समाजवादी पार्टी शीघ्र ही धरना प्रदर्शन के अलावा साइकिल यात्राएं शुरू करेगी। इनके माध्यम से समाजवादी पार्टी जहां भाजपा सरकार की उत्पीड़नकारी नीतियों का पर्दाफाश करेगी वहीं समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को भी जन-जन तक पहुंचाएगी।
किसानों की बदहाली, नौजवानों में बेरोजगारी एवं बढ़ती हुई मंहगाई की कुंठा से प्रदेश में चारों तरफ असंतोष और आक्रोश का वातावरण है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्देश मिलने के बाद जनपद मुख्यालयों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक धरना दिया जाएगा।
समाजवादी पार्टी अब हर माह की 22 तारीख को तहसील स्तर पर जन समस्याओं को लेकर धरना देगी। इसके अतिरिक्त 23 मार्च 2020 को प्रत्येक जनपद में साइकिल चलाने का भी कार्यक्रम होगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सन् 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी करने को कहा है। समाजवादी पार्टी समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर अपनी चुनावी रणनीति बनाएगी। नौजवानों की इसमें विशेष भूमिका होगी। अब धरना प्रदर्शन और साइकिल यात्राओं से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं ऊर्जा आएगी और पार्टी का संगठन गतिशील होगा।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें