श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाने के लिए मोदी सरकार का अभिनंदन - स्वतंत्र देव सिंह


लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य व दिव्य मंदिर के निर्माण के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज संसद में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनाने की घोषणा का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर मा. सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के ट्रस्ट बनाने के फैसले से अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि भव्य मंदिर निर्माण का सदियों से सपना संजोए लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म होगा और श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।
मा0 सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन अयोध्या में देने के लिए कहा था। स्वतंत्र देव सिंह ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या के रौनाही में 5 एकड़ जमीन देने के फैसले का भी स्वागत किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है क्योंकि करोड़ों लोगों की आस्था और अटूट श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन की घोषणा हुई है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज का दिन अत्यंत हर्ष और गौरव का दिन है क्योंकि श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन के बाद जल्द ही अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर का निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सैकड़ो वर्षो के संघर्ष के बाद अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए जिस तरह से समाज के सभी वर्गो ने आपसी सौहार्द व भाईचारे का वातावरण प्रस्तुत किया वह देश की एकता व अखण्डता को प्रदर्शित करता है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

जेवर एयरपोर्ट बदल देगा यूपी का परिदृश्य

भाजपा का आचरण और प्रकृति दंगाई किस्म की है- अखिलेश यादव