आयकर कर्मचारी महासंघ और आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ ने किया भोजनावकाश प्रदर्शन,बनायी आगे की रणनीति


लखनऊ | आयकर कर्मचारी महासंघ और आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ जो कि संयुक्त रूप से विभाग की कुल कार्यबल के 97 परसेंट भाग का प्रतनिधित्व करता है ने ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन के बैनर तले 26 फरवरी 2020 को अपने 10 सूत्रीय बहुप्रतीक्षित मांग पत्र को लेकर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा था | 


मांग पत्र में प्रमुख रूप से कर्मचारियों की प्रोन्नति एवं वेतन विसंगतियां,कैडर पुनर्गठन,दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण , सहायक आयकर आयुक्त के 2014 के बैच के प्रोन्नत अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल दिया जाना शामिल है।
 भारत सरकार ने इसी समय 'विवाद से विश्वास' नामक स्कीम प्रारंभ किया है जिसकी शत-प्रतिशत सफलता की जिम्मेदारी आयकर विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के ऊपर डाल दी गई है जो कि अपनी माँगें पूरी ना होने से व्यथित एवं आंदोलनरत  हैं।इन परिस्थितियों में इस योजना की सफलता संदेह के घेरे में है।


आंदोलन के प्रथम चरण में आयकर कर्मचारी महासंघ और आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ ने संयुक्त रूप से पूरे प्रभार के आयकर कार्यालयों में भोजनावकाश प्रदर्शन किया।प्रदर्शन को आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के महासचिव जेपी सिंह ने संबोधित करते हुए मांगों को आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला मुख्य् कर्मचारियों की मांगो में नीतियों के कारण विभाग में रुके हुए कार्य जिनमे कर्मचारियों की प्रोन्नति एवं वेतन विसंगतियां,कैडर पुनर्गठन,दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमतिकरण की मांग उठायी गयी |


वेतन भोगी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा इन मांगों पर सकारात्मक रुख ना दिखाई देने पर आंदोलन को और तेज करते हुए 12 मार्च से सभी तरह की रिपोर्ट भेजने पर रोक लगा दी जाएगी एवं समस्त व्हाट्सएप समूह से सभी कर्मचारी एवं प्रोन्नत अधिकारी अपने को अलग कर लेंगे , जिन्हें कार्यालय कार्यों की सूचना हेतु प्रशासनिक रूप से बनाया गया है | आयकर कर्मचारी महासंघ के महासचिव चित्रसेन सिंह ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो अपने आंदोलन को और तेज करेंगे।प्रदर्शन को आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष रितेश कुमार एवं आयकर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गौरव प्रकाश ने भी सम्बोधित किया | प्रदर्शन में रवि शेखर चौधरी,विवेक वरुण,विपनेश कुमार,बृजेश यादव समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे | 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें