देश की सेवक होने के नाते एक राजनैतिक पार्टी के रूप में कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी बचाव और सुझाव के कार्यक्रम- अजय कुमार लल्लू


लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी ‘‘कोरोना वायरस बचाव जागरूकता अभियान’’ की शुरूआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की उपस्थिति में और उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से हुई, जिसमें लगभग 5000 लोगों को सेनिटाइजर, साबुन, फिटकिरी, कपूर और 500 मास्क का वितरण किया गया। रेलवे स्टेशन में फिटकिरी कपूर के मिश्रित जल से यात्रियों के हाथ धुलवाये गये और विभिन्न बैनरों के माध्यम से कोरोना वाइरस से बचाव व सुझाव की प्रदर्शनी लगायी गयी। प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डाॅ0 जियाराम वर्मा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे और यात्रियों का टेम्प्रेचर मीटर व स्टैथोस्कोप द्वारा चेकअप किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव(प्रभारी-उ0प्र0) प्रियंका गांधी का कोरोना वायरस से बचाव हेतु संदेश को लगातार इलेक्ट्रानिक पर्दे पर प्रसारित करवाया गया। सेवादल की यंग ब्रिगेड के संयोजक हिमांशु द्विवेदी के नेतृत्व में ढोल मजीरे के साथ सांगीतिक जागरूकता अभियान चलाया गया।
कोरोना वायरस बचाव जागरूकता अभियान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी यात्रियों का खुद चेकअप किया व यात्रियों को सेनिटाइजर, साबुन, फिटकिरी, कपूर और मास्क का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए हम लोगों का कर्तव्य है कि नागरिकों को जागरूक बनाये। सुझाव और बचाव के कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस लगातार जनता के बीच रख रही है। देश की सेवक होने के नाते एक राजनैतिक पार्टी के रूप में कांग्रेस अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है।
उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि सेवादल ने प्रदेश के 42 जिलों में कोरोना बचाओं जन जागरूकता अभियान की शुरूआत की है, आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी जनपदों में बचाव व सुझाव के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी क्रम में कल लखनऊ के मुंशी पुलिया में जन जागरूकता अभियान सम्पन्न होगा।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें