एक-एक किसान को न्याय मिलने तक जारी रहेगा कांग्रेस का संघर्ष - अजय कुमार लल्लू

लखनऊ । उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रदेश पदाधिकारियों (उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव) की एक आवश्यक बैठक आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विगत 06 फरवरी 2020 से उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे किसान जन जागरण अभियान की समीक्षा की गयी। जिसमें जनपदवार विकासखण्डों में गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं द्वारा भराये जा किसान मांग पत्र की प्रगति पर चर्चा की गयी और किसानों से मिल रहे व्यापक समर्थन और सफलता पर संतोष व्यक्त किया गया। बैठक में इस अभियान को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बैठक में इस अभियान से जुड़े समस्त कांग्रेसजनों एवं पदाधिकारियों को उनके कठिन परिश्रम की प्रसंशा की और भविष्य में किसानों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ने के लिए तैयार रहने का आवाहन किया। उन्होने कहा कि जब तक एक-एक किसान को न्याय नहीं मिल जाता और उसकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक कांग्रेस पार्टी यह अभियान जारी रखेगी और किसानों के हितों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें