होली का पर्व सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से मनायें - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली भारत की सनातन परम्परा का प्रमुख पर्व है। सामाजिक समता, सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक यह पर्व सम्पूर्ण समाज एवं प्रदेशवासियों के लिए मंगलमय हो।


उन्होंने कहा कि पर्व एवं त्योहारों की लम्बी परम्परा, भारत की प्राचीन गौरवशाली परम्परा का उदाहरण है। सनातन हिन्दू धर्म की परम्परा में पर्व एवं त्योहार हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीयता को दृढ़ता प्रदान करने का प्रेरणास्पद क्षण भी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं। हमारे पर्व एवं त्योहारों में शोक और सन्ताप का कोई स्थान नहीं है लेकिन हर्षोल्लास के प्रतीक इन पर्वों में जोश के साथ होश भी आवश्यक है।


अपने पर्व एवं त्योहार की पवित्रता एवं मर्यादा हम सबको बनाए रखनी है। इस दृष्टि से कोई भी ऐसा कार्य न हो, जिससे पर्व एवं त्योहार की मर्यादा भंग होती हो। कोरोना फ्लू को देखते हुए आवश्यक जागरूकता एवं सावधानी भी अवश्य बरतें।


मुख्यमंत्री ने समरसता, सद्भाव एवं उल्लास के पर्व होली की सभी प्रदेशवासियों को अनन्त शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों से होली का पर्व सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से मनाने की अपील की है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें