कोरोना से डरी सरकार,जनता भगवान भरोसे


चीन में उपजा और कई देशों में फैला कोरोना वायरस से भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया डर गए हैं | पहले प्रधानमंत्री भारत सरकार ने ट्वीट कर देश को बताया कि  " दुनिया भर के विशेषज्ञों ने COVID-19 नोवेल कोरोना वायरस के प्रसार से बचने के लिए सामूहिक समारोहों को नजरअंदाज करने की सलाह दी है। इसलिए, इस साल मैंने किसी भी होली मिलन कार्यक्रम में भाग नहीं लेने का फैसला लिया है।" उसके कुछ ही देर बाद उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया ने भी घोषणा कर दी " मैं भी होली मिलन जैसे पवित्र आयोजन से व्यापक जनहित में दूर रहूंगा। सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।"


जब चीन में कोरोना वायरस फैला तब भारत सरकार ने बहुत ही तत्परता और बहादुरी के साथ चीन में फंसे भारतीय नागरिको को सकुशल निकाला और समुचित जाँच के बाद सभी को अपने परिवार वालों के पास भेजा दिया | उसके बाद कोरोना जहाँ - जहाँ और जिस-जिस देश में फैला भारत सरकार ने वहां फंसे अपने लोगों को सकुशल भारत लाने का काम किया है | अब वही सरकार इतना डर गयी है कि जनता को भी डराने लगी है | देश के दो चर्चित नाम मोदी और योगी को चीनी माल पर इतना भरोसा कैसे हो गया कि उन्होंने खुद को होली मिलन से दूर रखने की बात कह दी साथ ही दबे लहजों में जनता को भी होली मिलन से परहेज रखने की सलाह दे दी |


ये कोरोना वायरस चीनी माल है साहब और चीनी माल टिकाव नहीं होता | आप तो सरकार हैं 130 करोड़ जनता की जिम्मेदारी आप पर है | आपको चाहिए था कि आप इन 130 करोड़ जनता की हिफाजत की बात करते,इन्हे यह भरोसा दिलाते कि हम (सरकार) है हम हर खतरे से निपट लेंगे | जनता को सावधानी बरतने की सलाह देना तो ठीक है लेकिन उसे डराना उचित नहीं है |आप देश और प्रदेश के भाग्य विधाता हैं आपको ऐसे माहौल में जनता को भरोसा दिलाना चाहिए कि सरकार हर खतरे से निपटने को तैयार है | 


होली साल में एक बार आता है इसे हर्षोलास के साथ सारे गिले - शिकवे मिटाकर सबके साथ मानना चाहिए | सरकार आप तो सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास चाहते हैं फिर ऐसे ट्वीट तो सबको निराश करने वाला है | 


जितेन्द्र झा 


 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें