नोवल कोरोना वायरस के मद्देनजर अंडमान और निकोबार प्रशासन ने एहतियातन 16 मार्च से 26 मार्च 2020 तक सभी पर्यटक स्थलों को बंद करने का लिया निर्णय

नोवल कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर अंडमान और निकोबार प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बड़े फैसले लिए हैं। समुद्र तट, इको-पर्यटन स्थल और वाटर स्पोर्ट्स 16 मार्च 2020 से बंद हो जायेंगे।


अंडमान और निकोबार प्रशासन ने 16 मार्च से 26 मार्च तक द्वीपों के सभी पर्यटक स्थलों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। सभी पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे इस समय अवधि के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप की यात्रा करने से परहेज करें।


सभी पर्यटन सुविधाएं जैसे समुद्र तट, जेटी, इको-पर्यटन स्थल और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां निलंबित रहेंगी। सभी टूर ऑपरेटर अपने ग्राहकों को अपने अनुसार सलाह दे सकते हैं।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें