बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मजदूरों का शोषण - ज्ञान प्रकाश तिवारी


रायबरेली : मजदूर दिवस के पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सनातन महासभा के राष्ट्रीय सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि आज भी मजदूरों का किया जा रहा है शोषण,जबकि देश का पहिया मजदूर के बिना अधूरा है | उन्होंने कहा बिना मजदूर के देश का विकास संभव नहीं है| वर्तमान समय में नेतागण इन मजदूरों पर कोई ध्यान नहीं देते हैं जबकि देश के विकास में मजदूरों का सराहनीय योगदान होता है | इन्हीं मजदूरों के बदौलत भवन,कल - कारखाने आदि खड़े होते हैं | देश की नींव में इन्हीं मजदूरों का रक्त दौड़ता है |  इनके विकास के लिए लोगों को एकजुट होकर आगे आना चाहिए | इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी मजदूरों की बड़ी आबादी अपने लिए बने कानूनों को नहीं जान पाया | मौलिक अधिकार तो दूर उन्हें न्यूनतम मजदूरी कानून , नौकरी सुरक्षा गारंटी एवं अपने हितों की भी जानकारी नहीं है |जब तक   नियुक्त का शोषण करने वालों के लिए कानून नहीं बनेगा तब तक श्रमिकों के हितों की सुरक्षा करना असंभव है|


आगे उन्होंने कहा कंपनी  मजदूरों की नियुक्ति अपनी मनमर्जी से करवाते हैं इसलिए जरूरी है कड़े कानून बनाए जाए | श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम मजदूरी , वेतन भुगतान अधिनियम, ग्रेच्युटी अधिनियम, कर्मकार क्षतिपूर्ति अधिनियम, बोनस एक्ट, महिला कर्मचारी के लिए 3 महीने का प्रसूति अवकाश, ईएसआई व उनकी सामाजिक सुरक्षा ईपीएफ जैसे कई अन्य कानून बन तो गए लेकिन भ्रष्टाचार के आगे वह सब निरर्थक साबित होते हैं | एक ओर वैश्विक मंदी दूसरी तरफ सरकार का मजदूरों के प्रति उपेक्षित रबैया | मजदूरों के हितों में बने कानून का खुद ही मजाक बन कर रह गया है | मजदूर दिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासभा के राष्ट्रीय सचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी ने भारत सरकार से मांग की है कि इस मजदूर दिवस पर मजदूरों के लिए बनाए गए तमाम कानूनों को शत-प्रतिशत लागू कराया जाए और उनके हितों में सही मार्गदर्शन देकर मजदूरों का शोषण रोका जाए | उन्होंने कहा मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सरकार इस ओर जरूरी कदम उठाए | आज के इस महंगाई के दौर में  मजदूरों  कर्मचारियों  का समय से वेतन न मिलने से  स्थिति बड़ी खराब है  | कई छोटी ,बड़ी कंपनियां  बंद हो जाने से मजदूरों को अपने परिवार को चला पाना  मुश्किल हो रहा है | आज  महंगाई  आसमान छू रही है|   मजदूरों किसानों  की हालात बहुत ही नाजुक है|  सरकार को सही कदम उठाकर  बेरोजगारी दूर करने का  प्रयास करना चाहिए | देश तभी आगे बढ़ेगा जब हमारा मजदूर प्रगति करेगा |


उन्होंने कहा किसी भी देश की प्रगति में मजदूर का विकास बहुत जरूरी है | मजदूर अगर नाराज हुआ तो देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता | मेरा सरकार से और प्रशासन से यही निवेदन है कि मजदूरों के लिए ,किसानों के लिए ,बेरोजगारों के लिए ठोस कदम बनाकर सही नियमावली तैयार करके  इनके विकास पर ध्यान दें | जिस प्रकार ट्रेन में लाख डिब्बे हो लेकिन इंजन सही नहीं हो तो सारे डिब्बे किसी मतलब के नहीं हैं | इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासभा के प्रदेश सचिव चंदन सिंह ,जिला अध्यक्ष शिवम त्रिवेदी ,जिला उपाध्यक्ष गीतेश दीक्षित ,जिला अनुशासन मंत्री पारस गुप्ता सहित कई पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि मजदूर दिवस पर कानून बना कर मजदूरों के हित में कार्य किया जाए | 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें