बीजेपी का 40 वां स्थापना दिवस आज , भाजपा कार्यालय में पसरा सन्नाटा 


लखनऊ | बीजेपी का आज 40 वां स्थापना दिवस है लेकिन लखनऊ भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसरा है | कोरोना के चलते पहली बार नहीं मनाया जा रहा है स्थापना दिवस | अपने-अपने घरों से भाजपाई मना रहे स्थापना दिवस | कई दशकों में पहली बार भाजपा कार्यालय में दिख रहा है सन्नाटा | कोरोना की मार स्थापना दिवस पर भी देखने को मिली है | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी का ध्वज लगाकर स्थापना दिवस मनाया | अपने-अपने घरों पर ही कार्यकर्ता भी लगाएंगे भाजपा का झंडा और मनाएंगे स्थापना दिवस |
पार्टी के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने भी किया ध्वजारोहण,भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर ध्वजारोहण | सुनील बंसल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके स्थापना दिवस मनाया | सुनील बंसल ने आह्वान किया कि बीजेपी के कार्यकर्ता एक समय का भोजन न करे , लॉक डाउन से परेशान गरीबो को भोजन करवाये कार्यकर्ता | चुकी लॉक डाउन है इस वजह से पार्टी ने स्थापना दिवस को सांकेतिक तौर पर मनाया | बीजेपी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ गरीबो की सेवा में जुटे है | प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को गरीबो की सेवा के लिए निर्देशित किया है | 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें