बेजुबानों के लिए आगे आए, और यह काम करने लगे


लॉकडाउन में जरूरतमंदों की सेवा में लोग जुटे हुए हैं। लेकिन इन सबके बीच कुछ लोग ऐसे हैं, जो बेजुबानों की सेवा करने की ठानी है। ऐसा ही काम सुल्तानपुर जिले के कादीपुर क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख श्रवण मिश्रा ने बंदरों की सेवा में जुटे हैं। रोजाना वह 300 बंदरों को भोजन करा रहे हैं। अब बंदरों से उनकी दोस्ती जैसे हो गई है।


लॉकडाउन शुरू हुआ तो जरूरतमंदों को भोजन कराना शुरू किया गया। लेकिन बेजुबानों के लिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। सुल्तानपुर जिले के कादीपुर क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख श्रवण मिश्रा की नजर बंदरों पर पड़ी। वह भूख से परेशान थे। इसके बाद उन्होंने इनकी सेवा का बीड़ा उठाया। करौदी कलां के महावीरन धाम में करीब 300 बंदर हैं। इन बंदरों के भोजन का इंतजाम शुरू किया। करीब एक महीने से वह रोजाना इन बंदरों के लिए भोजन लेकर जाते हैं। बंदरों के लिए रोट, चना, गुड़ आदि लेकर जाते हैं। बंदर भी उनको देखकर पास आ जाते हैं। अब तो उनकी दोस्ती जैसी हो गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो लोग सक्षम हैं, वह बेजुबानों की भी सेवा करें।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें