गांधी परिवार का अमेठी से रहा है पारिवारिक नाता- अजय कुमार लल्लू


लखनऊ । काँग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने पूर्व लोकसभा क्षेत्र अमेठी की जनता के लिये ट्रकों राहत सामग्री भेजी थी जिसे कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे सेवा भाव से बांट रहे है। श्री गांधी ने अमेठी की जनता के लिये 6 ट्रक गेंहू, 5 ट्रक चावल, 16400 राशन के थैले, 70 हजार मास्क, 20 हजार सैनिटाइजर और 20 हजार साबुन भेजे थे। अमेठी की जनता राहुल गांधी की प्रसंशा कर रहे है। लेकिन अमेठी की भाजपा सांसद और अमेठी प्रशासन को नागवार गुजरा। अपनी नाकामी को छुपाने में असफल भाजपा सांसद अब कांग्रेस कार्यालय पर छापे मारने का और कांग्रेसियो को प्रताड़ित करने हेतु प्रशासनिक दबाव बना रही है।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कड़ा एतराज जताते हुये और अमेठी प्रशासन की रवैये की आलोचना करते हुये कहा है कि अमेठी से कांग्रेस पार्टी का रिश्ता परिवार का रिश्ता हैं। महामारी के दौर में कांग्रेस परिवार दिन रात राहुल गांधी के नेतृत्व में जरूरतमंदों की सेवा कर रही हैं। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल पूरी ताकत से राहत सामग्री के वितरण में लगे हुये है। अमेठी के लोग राहुल की प्रशंसा कर रहे है। भाजपा यह देखकर घबरा गई हैं तथा सत्ता का दंभ दिखा हमारे कार्यालयों पर छापा मार द्वेष-भावना से पूर्ण कार्यवाइ कर रही हैं। 


उन्होंने आगे कहा- स्मृति ईरानी का महत्वपूर्ण कार्य रहा है- अन्ताक्षरी खेलना। सरकारी मशीनरी का  दुरुपयोग कर राहत सामग्री के  वितरण पर विघ्न डाल रही है। अमेठी एडीएम ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष  से पूछताछ की, पार्टी कार्यालय के बंद होने पर भी प्रशासन ने छापा मारा। कार्यालय के चैकीदार को धमकाया गया।


ये भाजपा और स्मृति ईरानी की झुंझलाहट को दर्शाता है। हम इस सरकारी गुंडागर्दी का पुरजोर विरोध करते है। गरीब जनता को राहत पहुँचाने से कोई नही रोक सकता। अमेठी की जनता नकारा भाजपा सरकार और स्मृति  ईरानी को जवाब जरूर देगी।


उन्होंने कहा कि कांग्रेसियो के विरोध से घबराई अमेठी सांसद झूठी खबरे और फेक फोटो सर्कुलेट कर रही है। जबकि सच्चाई है कि वो व्यक्ति खुद भाजपा कार्यकर्ता है और अमेठी सांसद के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया में शेयर किया है। भाजपा यह जान लें कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं हैं,महामारी के इस दौर में अमेठी के जरूरतमंद परिवारों की सेवा जारी रहेगी।

Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें