जनपदीय नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त द्वारा बी0बी0डी0 यूनिवर्सिटी व रामस्वरुप यूनिवर्सिटी में बनाए गए क्वारन्टीन सेंटर एवं अस्थाई कारागार का किया गया औचक निरीक्षण


लखनऊ ।  दीपक कुमार, प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी निकाय नोडल अधिकारी, लखनऊ, जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश एवं पुलिस आयुक्त सुजीत पाण्डेय द्वारा फैज़ाबाद रोड स्थित बी0बी0डी0 यूनिवर्सिटी व रामस्वरुप यूनिवर्सिटी में बनाए गए क्वारन्टीन सेंटर एवं अस्थाई कारागार का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लखनऊ, उप जिलाधिकारी सदर सूर्यकान्त त्रिपाठी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


उप जिलाधिकारी सदर, द्वारा अवगत कराया गया कि बी0बी0डी0 क्वारन्टीन सेंटर में कुल 35 व्यक्ति है, तथा रामस्वरुप क्वारन्टीन सेंटर में कुल 41 व्यक्ति है। जिनमें 28 सहारनपुर के, 02 राजस्थान के, 01 हरीयाणा, 02 आसाम, 01 उत्तराखण्ड, 01 हरदोई के हैं। दोनों क्वारन्टीन सेंटर में कुल मिलाकर 76़ व्यक्तियों को क्वारन्टीन किया गया है। सभी क्वारन्टीन लोगों का कोविड टेस्ट कराया जा चुका है, सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गयी है। जनपदीय नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी द्वारा दोनों क्वारान्टीन सेंटर में की गयी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। 



निरीक्षण में दोनो सेंटरो पर पर्याप्त सफाई व सैनीटाइजेशन होता पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा क्वारन्टीन किये गये लोगों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण भी किया गया दोनो सेंटरो पर खाना अच्छा व गुणवत्ता पूर्ण पाया गया। जिसके बाद जनपदीय नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी द्वारा क्वारन्टीन किये गये लोगों से संवाद किया गया। लोगों ने बताया कि खाना बहुत अच्छा है व समय से प्राप्त हो जाता है, परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई भी रहती है व सैनीटाइजेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। रमजान के दृृष्टिगत आवश्यकतानुसार खजूर, फल, इत्यादि भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उनके द्वारा बताया कि यहाॅ उन्हें किसी भी प्रकार कोई परेशानी नहीं है प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है।


उक्त के पश्चात जनपदीय नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी व पुलिस आयुक्त द्वारा रामस्वरुप में ही अस्थाई कारागार कर भी निरीक्षण किया गया। उक्त अस्थाई कारागार में कुल 23 विदेशी बंदियों को रखा गया है जिसमे 19 पुरुष व 04 महिलायें है। कारागार में पर्याप्त साफ-सफाई एवं सैनीटाइजेशन का कार्य समय से किया जा रहा है। पुलिस आयुक्त द्वारा कारागार की सुरक्षा के दृृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस बल लगाने के भी निर्देश दिये गये।
इसके पश्चात विजय खंड गोमती नगर हॉटस्पाट का भी निरीक्षण किया गया। यहां पर राशन ,सब्जी, फल और जरूरी सामान की डोर स्टेप डिलीवरी होते पाई गई। स्थानीय लोगों ने भी उपलब्ध कराई गई सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें