कनिका कपूर को पूछताछ के लिए बुलाने के लिए नोटिस देने उसके घर पहुंची पुलिस


लखनऊ | मशहूर बॉलीवुड सिंगर बेबी डॉल कनिका कपूर के घर पहुँची पुलिस, लखनऊ के महानगर इलाके में मौजूद शालीमार गैलन्ट स्थित कनिका के घर पहुँची पुलिस | कनिका कपूर को पूछताछ के लिए बुलाने के लिए नोटिस देने पहुंची पुलिस | कनिका कपूर के ऊपर कोरोना को लेकर लखनऊ में पहली एफआईआर दर्ज हुई थी | कनिका ने विदेश दौरे के तुरन्त बाद लखनऊ पहुंचने पर लखनऊ व कानपुर में कई सामूहिक कार्यक्रमों में किया था शिरकत | जिसके बाद कनिका पाई गई थीं कोरोना पॉजिटिव | 



सीआरपीसी 141 और 160 के तहत नोटिस के तहत दर्ज होंगे कनिका कपूर के बयान,कनिका कपूर के महानगर स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में पहुंची पुलिस टीम,कनिका कपूर ने ख़ुद रिसीव किया नोटिस,30 अप्रैल को कनिका कपूर को दर्ज करवाना होगा अपना बयान,


कनिका कपूर को नोटिस रिसीव करवाने गए जाँच अधिकारी ने कहा कनिका जांच में कर रही हैं सहयोग, कनिका कपूर के खिलाफ सरोजनी नगर थाने में दर्ज है एफआईआर | आईपीसी 188, 269 ,270 के तहत दर्ज है कनिका पर एफआईआर | जरूरत पड़ने पर कनिका से जुड़े अन्य लोगो से भी पुलिस कर सकती है पूछताछ | 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें