किसानों को मिले मुआवजा, कर्ज हो माफ - सभाजीत सिंह


लखनऊ । आम आदमी पार्टी केे  प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि गेहूं की फसल इस समय तैयार खड़ी है, कोरोना कहर के कारण किसान अपने खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं, ऐसे में फसल की देखभाल करने के लिए खेतों में कोई नहीं है | बढती गर्मी, किसी चिंगारी, शार्ट सर्किट के कारण कई जनपदों में किसान की फसल में आग लग जा रही है | फसल के जल जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है | रामपुर, हमीरपुर, झाँसी, बिल्लोर, सुल्तानपुर के कादीपुर गावं सहित प्रदेश भर में खेतों में तैयार खड़ी फसल जलने की घटनाएँ सामने आई है, एक तरफ कोरोना कहर से देशवासियों का जीवन संकट में है वहीं दूसरी तरफ अनाज का जल जाना बेहद चिंताजनक है | किसानों ने इन फसलों के ऊपर सरकार से कर्जा भी ले रखा है, फसल जल जाने से किसान बैंको का कर्जा कैसे लौटायेंगे ?


उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर के गावं कादीपुर में लगभग तीन दर्जन किसानों की 60 बीघा गेंहूँ की फसल जलकर राख हो गई है, पार्टी के पदाधिकारियों ने वहां पहुंचकर किसानों से बात की |


किसानों के दुःख-तकलीफों को साझा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश के जिन किसानों की फसलें जल गई है, उन्हें 25 हजार रुपया प्रति बीघा मुआवजा दिया जाये और उनका लोन  माफ़ किया जाये |  


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें