लखनऊ में एक ही दिन में कोरोना के 54 नए पाॅजिटिव केस मिले


लखनऊ। यूपी के आगरा और राजधानी लखनऊ में कोरोना पाॅजिटिव मिलने की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है, अगर ये कहा जाए कि लखनऊ में स्थिति "विस्फोटक" होती जा रही है तो गलत नहीं होगा। लखनऊ में आज एक ही दिन में रिकार्ड 54 नए पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। 54 में से 47 पाॅजिटिव को बख्शी तालाब क्षेत्र में स्थित जीसीआरजी कालेज में क्वारेंटीन कराया गया है। लखनऊ में आज दोपहर तक पाॅजिटिव की संख्या 171 हो गई थी।
उधर आगरा में आज 26 पाॅजिटिव नए केस मिलने से पाॅजिटिव की संख्या 196 हो गई है। सीतापुर में 3 नए पाॅजिटिव मिलने से संख्या 17 हुई। शामली में एक नया पाॅजिटिव मिलने से संख्या 16 हो गई। फिरोजाबाद में भी पाॅजिटिव के 9 नए केस मिले हैं। यूपी में पिछले 4 दिनों में 120 नए केस मिलने से पाॅजिटिव की संख्या 947 हो गई है।
   
  


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें