लखनऊ स्मार्ट सिटी की हैलो डाॅक्टर सेवा के माध्यम से 35 व्यक्तियों को परामर्श दिया गया

 


लखनऊ : नगर निगम लखनऊ द्वारा सम्पूर्ण शहर में सैनीटाइजेशन के अतिरिक्त लाॅकडाउन अवधि में निराश्रितो को भोजन की समस्या को देखते हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के सहयोग से स्थापित 10 कम्युनिटी किचेन तथा विभिन्न गैर सरकारी संगठनो द्वारा आज कुल 68102 लंच पैकेट सम्पूर्ण शहर में वितरित किए गये है। भोजन के पैकेट एवं राशन किट वितरण में समस्त नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सहयोग किया गया। 


कम्युनिटी किचेन हेतु एच.डी.एफ.सी. बैंक में अन्नदा नाम से खोले गये खाता संख्या 50100339307500 (आई.एफ.एस.सी.-एच.डी.एफ.सी.0000078) में सहायता धनराशि प्राप्त की जा रही है। अन्नदा में आज निम्नानुसार सहयोग प्राप्त हुआः-


1- उ.प्र. नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा रु. 21000/-, साथ ही उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ व टीम केअर इंडिया लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से नगर निगम मुख्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेडिकल किट, सेनिटाइजर व मास्क का वितरण किया गया।
2-  रंजीत निर्मल, गोमती नगर द्वारा रु. 9500/-
3-  अजीत पाण्डेय, गोमती नगर द्वारा रु. 9500/-
4- प्रबंधक, सेंट कोलम्बस इंटर कालेज, गोमती नगर द्वारा 5 कुंतल चावल उपलब्ध कराया गया।
अपील की गयी कि अन्नदा खाते में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें।


स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा प्रारम्भ की गई हैलो डाॅक्टर सेवा नम्बर 0522-3515700 व हेल्प लाइन नम्बर 9650682159 पर आज दिनंाक 30-04-2020 को 35 विभिन्न रोगो से सम्बन्धित नागरिकों को दूरभाष पर चिकित्सीय परामर्श दिया गया। यह सेवा प्रतिदिन प्रातः 10ः00 बजे से अपराहन् 2ः00 बजे तक दूरभाष नम्बर 0522-3515700 व हेल्प लाइन नम्बर 9650682159 एवं वेबसाइट https://tinyurl.com/hellodoctorLSCL पर उपलब्ध है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें