प्रदेश के 15 जनपदों के 125 हॉट स्पॉट में 329 कोरोना मरीज - अपर मुख्य सचिव, गृह

 


लखनऊ । अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी का बयान,आज 15 नए केश आये है। लखनऊ, आगरा, गाज़ियाबाद में 3-3 नए केश आये है। इसमें 8 केश तब्लीकि जमात से है।अभी तक 448 रोगियों में पुष्टि हुई है।


उन्होंने कहा 15 जनपदों में 125 हॉट स्पॉट चिन्हित किये गए थे, जिसमें 1 लाख 41 हज़ार 110 मकान चिन्हित किये गए है। इन हॉट स्पॉट में 329 कोरोना के मरीज है। हॉट स्पॉट पर जो काम हो रहा है, उसकी पूरी देश मे तारीफ हुई है।


प्रदेश में अभी तक 188 के अंतर्गत 14342 FIR दर्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक 20 हज़ार वाहन को सीज किया है। ये भी एक रिकॉर्ड है। इतनी कार्यवाही देश मे कही नही हुई है। 6 करोड़ 4 लाख रुपए का चालान किया गया है।463 लोगो के खिलाफ जमा खोरी और काला बाजारियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। 14342 एफआईआर, दर्ज की गईं, 35769 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 20 हजार से ज्यादा वाहन सीज किये गए।11 अप्रैल को कुल 35 मामले फेक न्यूज के दर्ज किए गए। तबलीगी जमात के 259 विदेशियों पर पासपोर्ट जब्त करके एफआईआर दर्ज की गई।


हॉटस्पॉट में कार्रवाई के लिए 15 जनपदों में 125 स्थान हैं ,जिसमे 141110 मकान, 8लाख 895 हजार 121 कुल नुवासी और 329 संक्रमित मरीज हैं।


386 लाउडस्पीकर लगाए गए, इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा एफआईआर बरेली और गाजियाबाद में दर्ज हुईं। 55 हॉटस्पॉट नए जिलाधिकारियों ने इंगित किये,इन क्षेत्रों में एसेंशियल सप्लाई और दूध, दावा आदि घर पहुंचाई जा रही है।डोर टू डोर डिलीवरी 19463 वाहन लगाए गए है।


अभी तक 80 प्रतिशत से अधिक आवश्यक खाद्यान पहुंचा दिया गया है। 12 लाख 35 हजार 335 फ़ूड पैकेट बनाये गए है। बिना सूचना दिए कोई भी व्यक्ति फ़ूड पैकेट न बांटे ऐसा करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।15 तारीख से मंडियां खुल जाएगी, किसानों की फसल की खरीद शुरू की जाएगी। फसली ऋण अदा करने की तिथि को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। रबी की खेती का कटाई मड़ाई का काम तेजी से चल रहा है।किसानों से सोशल डिस्टेंस बनाकर, मास्क या कपड़ा अंगोछा बांधकर कार्य करने को कहा गया है।


60 नए फायर टेंडर सैनिटाइज करने और आग बुझाने के लिए प्रदेश में भेजे गए हैं। 4946 औधोगिक इकाइयों को चालू कर दिया गया है। इससे काफी कामगारों का काम दुबारा शुरू हो गया है। 48 पीपीआई किट बनाने वाली, और 99 मास्क बनाने वाली इकाइयों और बड़ी संख्या में फ्लोर मिल और दाल मिल चालू किये गए हैं।


कल एक दिन में 10398 टेस्ट किये गए हैं जिसमे 9 हजार से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट अब तक आ चुकी है, जो कि निगेटिव है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें