प्रदेश के नागरिक है असुरक्षित - मानवाधिकार न्याय सुरक्षा ट्रस्ट नई दिल्ली


 रायबरेली । मानवाधिकार न्याय सुरक्षा ट्रस्ट नई दिल्ली  के राष्ट्रीय प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने एटा जनपद में एक ही परिवार के पांच ब्राह्मणों की जघन्य-दुर्दान्त हत्या पर तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस सामूहिक हत्याकांड पर योगी सरकार जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा देने के लिए कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की जयंती पर ये हत्याये और अपराधियों का गिरफ्तार न होना आखिर क्या दर्शाता है? मानवाधिकार न्याय सुरक्षा ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध हत्या कर दी गई जिसमें 78 बर्षीय राजेश्वर प्रसाद पचौरी व पुत्र वधु दिव्या पचौरी व बहिन बुलबुल,व 10 बर्षीय आयुष बेटा व दूसरा बेटा 1 साल का शामिल है। ब्राह्मण समाज के इष्ट भगवान श्री परशुराम की आज जयंती है और आज ब्राह्मणों की सामूहिक हत्या हो गई। वो भी लॉकडाउन के दौरान। सरकार जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दे, अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम सभी लोग उत्तर प्रदेश के सड़कों पर उतर आएंगे।  उन्होंने यह भी कहा कि मानवाधिकार न्याय सुरक्षा ट्रस्ट नई दिल्ली पीड़ित परिवार के साथ आरोपीयो को सजा दिलाने के लिए हर तरीके से खड़ी है। क्या हो गया है इंसानो को दिन पे दिन लोगों की मानसिकता लुप्त होती जा रही है और इस कदर इस हिन्दू परिवार की हत्या की गई है यह घटना देख ऐसा प्रतीक हो रहा है कि यह किसी जेहादियों द्वारा हत्या को अंजाम दिया गया है ऐसा लगता है कि यह जरूर कोई बहुत बड़ी साजिश की तहत पूरे परिवार की हत्या की गई है।लॉक डाउन समाप्त होते ही मानवाधिकार न्याय सुरक्षा ट्रस्ट नई दिल्ली इस निर्मम हत्या कांड को लेकर सड़को पर उतरेगी। 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें