राज्यपाल ने चार कुलपतियों का बढ़ाया कार्यकाल


लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति  आनंदीबेन पटेल ने महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कुलपतियों का कार्यकाल तीन माह की अवधि अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति अथवा अग्रिम आदेशों तक विस्तारित कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि प्रो0 अनिल कुमार शुक्ला कुलपति महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली का कार्यकाल 25 अप्रैल, 2020 को, प्रो0 श्रीनिवास सिंह कुलपति मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर का कार्यकाल 27 अप्रैल, 2020 को, प्रो0 विजय कृष्ण सिह कुलपति दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर का कार्यकाल 28 अप्रैल, 2020 को तथा प्रो0 राजा राम यादव कुलपति वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का कार्यकाल 01 मई, 2020 को समाप्त हो रहा था।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें