समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन यादव की निर्मम हत्या दुःखद एवं कायरतापूर्ण कृत्य है - अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा बिहार के जनपद मधेपुरा के समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नवीन यादव की निर्मम हत्या दुःखद एवं कायरतापूर्ण कृत्य है। इसकी जितनी निंदा की जाये कम है।
     श्री यादव ने कहा कि बिहार समाजवादी पार्टी के बहादुर एवं कर्मठ नेता नवीन यादव की मध्यरात्रि को बदमाशों द्वारा गोरी मार कर हत्या से बिहार की कानून व्यवस्था पर भी प्रश्न चिह्न लगाता है। उन्होंने मांग की है कि इस जघन्य हत्याकाण्ड के दोषी अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये। जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा।
     श्री यादव ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें