सी.एम.एस. ने कोरोना राहत कार्य हेतु मुख्यमंत्री को दिया 1 करोड़ रूपये का एक और सहयोग


लखनऊ । सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास 5 कालीदास मार्ग पर भेंट कर उन्हें कोरोना राहत कार्य हेतु 1 करोड़ रूपये का चेक भेंट किया।
 
 इससे पहले सी.एम.एस. ने कोरोना प्रभावित जरूरतमंदों की भोजन व्यवस्था हेतु नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी को 50 लाख रूपयों का चेक भेंट किया एवं तदुपरान्त लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा किये जा रहे कोरोना राहत कार्य हेतु 20 लाख रूपयों का आर्थिक योगदान दिया तथा लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही पांच जनता रसोईघरो के संचालन के लिए 20 लाख रूपये की सहायता दी है। 
 इस प्रकार सी.एम.एस. ने अब तक रूपये 1,90,00,000/- (एक करोड़ नब्बे लाख) रूपयों की धनराशि कोरोना पीड़ितों के सहायतार्थ दी है। 


 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें