आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना स्वहित में जरुरी - ज्ञान प्रकाश तिवारी


रायबरेली : मानवाधिकार न्याय सुरक्षा ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय  प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने सभी देशवासियों और प्रदेश वासियों से अपील की है कि सभी अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप जरूर डाउनलोड करें, यह आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से उचित है| भारत सरकार और प्रदेश सरकार निरंतर आपके लिए कार्य कर रही है | आज कोरोना वायरस जैसी बीमारी से बचने का यही एक रास्ता है हम सब एक दूसरे को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें | भारत सरकार और प्रदेश सरकार दिन रात मेहनत करके इस पर विचार कर रही है कैसे कोरोना वायरस को भारत से भगाया जाए | निरंतर प्रयास करने के बाद आज काफी हद तक आप सब की एकता और घरों में रहकर अपने को सुरक्षित रखकर आपने काफी हद तक कोरोना वायरस को भगाने में अपना योगदान दिया है | आप लोग सोशल डिस्टेंस को बनाते हुए अपने घरों में रहते हुए आरोग्य सेतु ऐप जरूर डाउनलोड करें और लोगों को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें|
मानवाधिकार न्याय सुरक्षा ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने यह भी बताया कि कैसे आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड किया जाए-


जानिए आरोग्य सेतु ऐप क्या है और इसे इंस्टॉल करना क्यों आवश्यक है-


आरोग्य सेतु ऐप भारत सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के लिए बनाया गया है,यह ऐप आपके 500 मीटर से लेकर 10 किलोमीटर के रेंज में जितने भी कोरोना पॉजिटिव हैं उसकी जानकारी देता है साथ ही अगर आप ऐसे किसी क्षेत्र या पेशेंट के आप-पास जाते हैं तो आपको अलर्ट कर देता है | इस ऐप से आप अपनी जाँच स्वयं भी कर सकते हैं | 


 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें