आये हो निभाने को जब,किरदार ज़मीं पर, कुछ ऐसा कर चलो कि ज़माना मिसाल दे


गाजीपुर । पूर्व केंद्रीय मंत्री व गाजीपुर के पूर्व सांसद मनोज सिन्हा की  प्रेरणा व राजनीतिक आदर्शवाद से भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू के नेतृत्व में जरूरतमंदों  को राशन किट वितरण का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज गाजीपुर  के पीरनगर क्षेत्र  के जरूरतमंदों  को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह के हाथों से राशन किट वितरित किया गया।



राशन किट वितरण के उपरांत अभिनव सिंह छोटू ने कहा कि इस संकट की घड़ी में प्रत्येक व्यक्ति को परस्पर सहयोग का भावना रखना चाहिए।साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को  कोरोना के खिलाफ इस युद्ध में एक योद्धा बनकर धैर्य के साथ सरकारी आदेशों का पालन करना है।उन्होंने साथ ही इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वालों को साधुवाद की दिया। उन्होंने एक कविता की पंक्तियों के साथ अपनी बात समाप्त की।
"  आये हो निभाने को जब,किरदार ज़मीं पर,
कुछ ऐसा कर चलो कि ज़माना मिसाल दे।"
आज के राशन किट वितरण समारोह में मुख्य रूप भाजपा संवाद सेल के पूर्व जिला संयोजक विजय सिंह ,नीरज राय , हर्ष सिंह प्रिंस ,विवेक राय गांधी उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें