भाजपा ने की पश्चिम बंगाल के लिए राहत आपदा सामग्री रवाना


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में आए अम्फान तूफान से पीड़ित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री से भरे वाहनों को रवाना किया। कल प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने खाद्य सामग्री से भरे वाहनों को राज्य मुख्यालय से पार्टी का झण्डा दिखाकर पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया था। राज्य मुख्यालय से आज दूसरे दिन भी राहत सामग्री रवाना की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर व प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने पार्टी का झण्डा दिखाकर राहत सामग्री से भरा वाहन पश्चिम बंगाल के लिए रवाना किया।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने राहत सामग्री को रवाना करते हुए कहा कि आज चावल, दाल, तेल, तिरपाल, नमक, मसाले, विस्किट सहित राशन सामग्री की एक हजार से अधिक आपदा राहत किट पश्चिम बंगाल के लिए रवाना की गई। आज दूसरे दिन भी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से आपदा राहत सामग्री भेजने का क्रम जारी रहा। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आपदा राहत सामग्री पश्चिम बंगाल के लिए भेजी गई। आगामी दिनों में भी प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से आपदा राहत सामग्री पश्चिम बंगाल भेजी जाएगी।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें