कांग्रेस ने किया ‘‘सद्बुद्धि’ हवन यज्ञ का आयोजन


लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए व लोकतंत्र विरोधी योगी सरकार के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी मनीश चैधरी एवं मध्य जोन के अध्यक्ष दीपांकर सिंह के निर्देश पर पूरे प्रदेश में आज हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यालय में ‘‘सद्बुद्धि’ हवन यज्ञ का आयोजन हुआ।
हवन यज्ञ के द्वारा सभी युवा कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष के तत्काल रिहाई के लिए योगी सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की गई।
हवन यज्ञ कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, युवा कांग्रेस की उपाध्यक्ष वन्दना सिंह, महामंत्री ज्ञानेश शुक्ला, शिवम त्रिपाठी, सचिव संदीप पाल, बाराबंकी जिलाध्यक्ष अकील अंसारी, लखनऊ जिला सोशल मीडिया समन्वयक दीपिका अरोड़ा, एनएसयूआई के उपाध्यक्ष अनस रहमान, जिलाध्यक्ष मो0 तारिक सहित कई युवा कांग्रेसजन शामिल रहे।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें