कल 21 मई से लॉकडाउन 4.0 हेतु लखनऊ में नई व्यवस्था लागू हो जाएगी

 


लखनऊ। कल दिनांक 21 मई से लॉकडाउन 4.0 हेतु लखनऊ में नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके लिए पहले से ही गाइडलाइन जारी की जा चुकी है। निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार चिन्हित की गई दुकानों को खोले जाने से पूर्व संबंधित क्षेत्रों में आज नगर निगम द्वारा सैनिटाइजेशन ड्राइव चलाया गया। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश स्वयं सैनिटाइजेशन ड्राइव को देखने  हजरतगंज पहुंचे । यहां पर नगर आयुक्त इंद्रमणि मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा पूरी मार्केट का सैनिटाइजेशन कराया जा रहा था। इसके लिए ट्रैक्टर माउंटेड मिस्ट मशीन का प्रयोग किया जा रहा है जिससे मल्टी स्टोरी बाजारों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने जनपद लखनऊ के खुलने वाले बाजारों में सैनिटाइजेशन को मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार कराने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम तथा व्यापार मंडल पारस्परिक सहयोग से बाजारों का सैनिटाइजेशन कराएंगे। नगर निगम सीमा के बाहर संबंधित नगर पंचायत एवं स्थानीय निकाय के माध्यम से सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। निरंतर सैनिटाइजेशन कराए जाने हेतु साप्ताहिक अवकाश भी निर्धारित किया गया है ताकि उस दिन सैनिटाइजेशन समुचित तौर पर कराया जा सके।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें