फरार अभियुक्त श्रावस्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा  


श्रावस्ती | कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के साथ-साथ जनपद में अपराधों की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम मे आज दिनांक 11 मई 2020 को अपर पुलिस अधीक्षक बी सी दूबे व क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक इकौना मय टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 121/2020 धारा  308,504,506 आईपीसी 3(1) (द) (ध) sc/st act से संबंधित में वांछित अभियुक्त अनेग प्रताप सिंह उर्फ ननके सिंह पुत्र बलबीर सिंह उर्फ चतुर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार  अभियुक्त का नाम अनेग प्रताप सिंह उर्फ ननके सिंह पुत्र बलबीर सिंह उर्फ चतुर सिंह निवासी भया पुरवा दाखिला सेमगढ़ा थाना इकौना जनपद श्रावस्ती का हैै |
गिरफ्तारी की टीम मे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय थाना इकौना जनपद श्रावस्ती, उप निरीक्षक अमित सिंह,कांस्टेबल साहिल शेख,कांस्टेबल देश दीपक, थाना इकौना जनपद श्रावस्ती|


 (एमoअहमद )


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें