पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा की प्रेरणा से भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू द्वारा जरूरत मंदो तक पहुँचाया जा रहा है राशन कीट


गाजीपुर | गाजीपुर के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा की प्रेरणा से भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू द्वारा जरूरत मंदो तक राशन कीट पहुँचाने का कार्य निरन्तर जारी है। इसी क्रम में आज का  राशन कीट भाजपा के काशी प्रान्त के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के  निर्देशन व मार्गदर्शन में वितरित किया गया।
 राशन कीट वितरण के उपरांत अभिनव सिंह छोटू ने कहा कि पूरा देश कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर युद्ध लड़ रहा है।साथ ही उन्होंने भारत की संस्कृति व एकजुटता पर गर्व करते हुए एक कविता की पंक्तियों द्वारा अपील किया कि-
 " हम सब के अंदर होता है एक योद्धा खाली उस योद्धा को जगाना है।
इस युद्ध में हर किसी को कोरोना योद्धा बनकर दिखाना है।
हम डाक्टर नही तो क्या हुआ जो कर सकते है वही तो करना है।"


कीट वितरण के उपरांत भाजपा के  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी प्रान्त कृष्ण बिहारी राय ने नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू सहित सभी टीम के सदस्यों को इस पुनीत कार्य में निरंतर लगे रहने के लिए साधुवाद दिया।
आज के कीट को तैयार करने में व वितरण  में  मुख्य रूप से सुनील सिंह(प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा),  सुमित तिवारी ( जिलाध्यक्ष भाजयुमो),अविनाश सिंह सोनू ( जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो)विजय सिंह (पूर्वजिला संयोजक संवाद सेल), नीरज राय जी , विवेक राय गाँधी, प्रिंस सिंह का स्नेह व सहयोग   प्राप्त हुआ।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें