प्रयागराज मंडल रेल राहत कोष से  वितरित किया गया राशन

                                                                                                           


प्रयागराज : प्रयागराज मंडल रेल राहत कोष " के माध्यम से जगमल का हाता राजरूपपुर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीबों की सहायता हेतु सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री लवकुश द्वारा 15 राशन किट जिसमें आटा, दाल, चावल ,तेल मसाला, मसाला, बिस्किट, साबुन आदि वितरित किये गए |


कोरोना वायरस के संक्रमण की आपात स्थिति में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज श्री अमिताभ के निर्देश पर प्रयागराज मंडल में " मंडल रेल राहत कोष " स्थापित किया गया है | मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज श्री अमिताभ  के निर्देश पर जरूरतमंद लोगों को  भोजन व राशन की मदद करते हुए रेलकर्मियों के स्वैच्छिक  अंशदान के उद्देश्य को निरंतर प्रयागराज मंडल की सामाजिक गतिविधियों द्वारा सार्थक किया जा रहा है एवं जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की मदद की  जा रही  है ।



मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज के निर्देश पर गरीब,अनाथ, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की यथा संभव सहायता हेतु स्थापित " मंडल रेल राहत कोष " के माध्यम से रेलवे द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों को जिला प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का अनुपालन करते हुए बराबर भोजन व सूखा राशन का  वितरण कराया जा रहा है | कोरोना वायरस के संक्रमण के समय इस आपात स्थिति में प्रयागराज मंडल द्वारा लगातार सामाजिक कार्य संपादित किए जा रहे हैं ।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें