रेल हादसा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया दु:ख प्रकट

  
लखनऊ ।  पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व मीरजापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दुर्भाग्यपूर्ण रेल हादसा पर दु:ख प्रकट किया है। श्रीमती पटेल ने कहा है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दुर्भाग्यपूर्ण रेल हादस से आहत हूं। श्रमिकों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दु:खदायी है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। उन्होंने हादसे में घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने एवं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएलसी आशीष पटेल एवं प्रदेश अध्यक्ष व प्रयागराज के सोरांव से विधायक डॉ.जमुना प्रसाद सरोज ने भी इस दु:खद घटना पर शोक प्रकट किया है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने इस घटना पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि औरंगाबाद में रेल हादसे में गई प्रवासी मजदूरों की मौत पर दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में राहत कार्य चल रहा है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें