भाजपा 8 जून को 67 मोर्चा सम्मेलनों में मोदी सरकार की उपलब्धियां लेकर पहुंचेगी


लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर आरम्भ किये गये जिला मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों में सरकार की उपलब्धियों को लेकर वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनसंवाद कर रही है। पार्टी के मोर्चे सम्मेलनों के माध्यम से मोदी सरकार के काम-काज को लेकर जनता के दरबार में हैं। मोर्चा सम्मेलनों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की उपलब्धियों तथा ऐतिहासिक निर्णयों के साथ वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जागरूकता व जनजागरण का काम भी हो रहा है। आत्मनिर्भर भारत से स्वाबलम्वी व समृद्ध भारत का संकल्प भी सम्मेलनों में गूंज रहा है। आज प्रदेश में 63 मोर्चा वर्चुअल सम्मेलन आयोजित हुए। तो वहीं पार्टी के युवा, महिला, पिछड़ा, किसान, अनुसूचित व अल्पसंख्यक मोर्चे कल आठ जून को प्रदेश में 67 सम्मेलनों का आयोजन करके आमजन से जुडे़गें। केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकबी आठ जून को लखनऊ अल्पसंख्यक मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। तो वहीं साध्वी निरंजन ज्योति गौतमबुद्धनगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगी।  
मोर्चा सम्मेलनों के क्रम में जिला युवा मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों में आठ जून को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष जेपीएस राठौर झांसी, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह बाराबंकी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश गाजियाबाद, प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चैहान लखनऊ व कपिल देव अग्रवाल कासगंज में सम्मेलन को सम्बोधित करेगें। तो वहीं किसान मोर्चा के सम्मेलनों में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता बस्ती, संतोष सिंह शामली व संतरविदासनगर, कामेश्वर सिंह इटावा, प्रदेश सरकार के मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह जालौन, राजेन्द्र प्रताप मोती सिंह कुशीनगर, रवीन्द्र प्रताप धुन्नी सिंह मऊ के सम्मेलनों को संबोधित करेंगें। इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सम्मेलनों में प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा बलिया, प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल सिद्धार्थनगर, धर्मवीर प्रजापति कन्नौज, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशा अध्यक्ष राजेश वर्मा मुजफ्फरनगर, प्रदेश सरकार के मंत्री अशोक कटारिया लखनऊ व मुकुट बिहारी वर्मा जौनपुर के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
सम्मेलनों के क्रम में महिला मोर्चा सम्मेलनों में प्रदेश उपाध्यक्ष कन्ताकर्दम रायबरेली, रंजना उपाध्याय बस्ती, प्रदेश सरकार के मंत्री नीलिमा कटियार मुरादाबाद तथा प्रदेश सरकार की मंत्री गुलाबो देवी उन्नाव अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगी।
इसके साथ ही प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता सम्मेलनों में सरकार की उपलब्धियां, संगठन के कार्य तथा कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूकता का संदेश लेकर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्मेलनों को सम्बोधित करेगें।
 


Popular posts from this blog

स्वस्थ जीवन मंत्र : चैते गुड़ बैसाखे तेल, जेठ में पंथ आषाढ़ में बेल

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।  नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

!!कर्षति आकर्षति इति कृष्णः!! कृष्ण को समझना है तो जरूर पढ़ें